WELCOME TO STUDY AND KNOWLEGE I AM STUDENT OF KENDRIYA VIDYALAYA FRI DEHRADOON IN CLASS 12 --BLOG BY -:KUMAR SATYAM

मंगलवार, 27 मई 2014

BIOGRAPHY OF NARENDRA MODI

                             नरेन्द्र मोदी

रेन्द्र दामोदरदास मोदी ; जन्म: १७ सितम्बर, १९५० स्वतन्त्र भारत में जन्मे पहले प्रधानमन्त्री हैं जिनके नेतृत्व में भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने २०१४ का लोकसभा चुनाव लड़ा और २८२ सीटें जीतकर अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की। राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन के खुले प्रांगण में उन्हें २६ मई २०१४ को विधिवत भारत के प्रधानमन्त्री पद की शपथ दिलायी।

एक सांसद के रूप में उन्होंने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी वाराणसी एवं अपने गृहराज्य गुजरात के वडोदरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा और दोनों जगह से जीत दर्ज़ की।

बेहद साधारण परिवार में जन्मे नरेन्द्र भाई विद्यार्थी जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गये थे। उन्होंने पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में काम किया फिर संघ के पूर्णकालिक प्रचारक बन गये। सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक की रथ यात्रा में लालकृष्ण आडवाणी के साथ रहे नरेन्द्र मोदी पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मन्त्री फिर महामन्त्री बनाये गये। केशुभाई पटेल के इस्तीफे के बाद उन्हें तत्कालीन प्रधानमन्त्री अटलबिहारी वाजपेयी ने गुजरात राज्य की कमान सौंपी जिसे उन्होंने लगभग १३ साल तक निभाया।
गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त नरेन्द्र मोदी विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं और वर्तमान समय में देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी वे सबसे ज्यादा फॉलोअर वाले भारतीय नेता हैं। टाइम पत्रिका ने मोदी को पर्सन ऑफ़ द इयर २०१३ के ४२ उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

yes

नई पोस्ट
पुरानी पोस्ट मुख्यपृष्ठ